Search
Close this search box.

SUD Life का नया टर्म प्लान, शादी और बच्चों पर बढ़ाएं बीमा कवर

SUD Life Yuva Smart Term Plan

Share this post

रांची : SUD Life का नया टर्म प्लान, शादी और बच्चों पर बढ़ाएं बीमा कवर . स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस (एसयूडी लाइफ) ने युवाओं और परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नया शुद्ध टर्म जीवन बीमा प्लान ‘एसयूडी लाइफ युवा स्मार्ट टर्म’ लॉन्च किया है।

इसकी प्रमुख विशेषता ‘लाइफ स्टेज अपग्रेड’ सुविधा है, जिसके तहत पात्र पॉलिसीधारक शादी, पहले या दूसरे बच्चे के जन्म अथवा गोद लेने, होम लोन और बच्चों की शिक्षा के लिए ऋण लेने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के बाद अतिरिक्त प्रीमियम देकर अपना बीमा कवर बढ़ा सकते हैं। इसके लिए नई पॉलिसी खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्लान में परिवार को मृत्यु लाभ की राशि एकमुश्त, 125 महीनों तक मासिक आय या दोनों के संयोजन के रूप में प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है।

इसमें ‘स्पेशल एग्जिट वैल्यू’ की सुविधा भी है, जिसके तहत पात्र पॉलिसीधारक 60, 61 या 62 वर्ष की आयु में जमा कुल प्रीमियम वापस लेकर पॉलिसी से बाहर निकल सकते हैं।

18 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति इस प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें 10 से 50 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि और नियमित या 7, 10 तथा 15 वर्ष की सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि का विकल्प उपलब्ध है।

निर्धारित पात्रता के अनुसार महिला पॉलिसीधारकों, पहली बार जीवन बीमा खरीदने वाले ग्राहकों, वेतनभोगी व्यक्तियों और कंपनी के मौजूदा पॉलिसीधारकों को प्रीमियम में छूट भी दी जाएगी।

SUD Life Yuva Smart Term Plan

एसयूडी लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय तेवारी ने कहा कि समय के साथ परिवार की जरूरतें और जिम्मेदारियां बदलती हैं, इसलिए उनकी वित्तीय सुरक्षा भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस प्लान का उद्देश्य युवाओं को शुरुआती उम्र से ही अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने में मदद करना और पहली बार बीमा खरीदने वाले लोगों को टर्म इंश्योरेंस के महत्व के प्रति प्रोत्साहित करना है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]