बैकुंठपुर ईश्वरगंज : Maharana Pratap Ayurvedic Medical College श्रीगंज-बैकुंठपुर एवं आरोग्य भारती, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में धन्वंतरि उत्सव श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के हवन-पूजन, मंत्रोच्चार एवं ध्यान के साथ हुआ। आचार्य प्रीति जी ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से पूजन संपन्न कराया।
इसके बाद निदेशक डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. बी.पी. पटेल, उप-प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सिंह, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. मनीष यादव एवं वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य प्राचार्य नीलम मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वक्ताओं ने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए चिकित्सा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवाभाव को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. सीमा द्विवेदी ने पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय पर बल दिया।
वहीं डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने स्वस्थ समाज के निर्माण में आयुर्वेद की भूमिका रेखांकित की। डॉ. मनीष यादव ने आरोग्य भारती के उद्देश्यों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया गया। समारोह में शिक्षक, चिकित्सक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





