लखनऊ : Guard Of Honour विवाद पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा . उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।
इस घटनाक्रम पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कई सवाल उठाए हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पहले सम्मान देने और बाद में इसे प्रशासनिक गलती बताने से पूरा मामला सम्मान के बजाय अपमान जैसा दिखाई देने लगा है।
उन्होंने दावा किया कि इस घटनाक्रम को लेकर हैदराबाद तक में भाजपा के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। दरअसल, सहारनपुर के सर्किट हाउस में ओवैसी के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी थी।
बताया गया कि यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के आगमन को लेकर की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे चूक बताया और एसपी ने जांच के निर्देश दिए।
अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से ऐसी गलती हुई, जिससे कई राजनीतिक सवाल खड़े हो गए।
उन्होंने कपड़ों से पहचान करने वाले बयान का जिक्र करते हुए भी तंज कसा। इस मामले ने पुलिस प्रशासन की सतर्कता और प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




