Search
Close this search box.

पति की दूसरी शादी की खबर से नाराज महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ी,

पति की दूसरी शादी की खबर से नाराज महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ी,

Share this post

कन्नौज : छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में पति की दूसरी शादी की खबर से नाराज एक महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया।

कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल नीचे उतार लिया। जानकारी के मुताबिक, छिबरामऊ बाईपास स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला को शक था

कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। पति की दूसरी जगह शादी तय होने की खबर से वह नाराज थी। इसी बात को लेकर महिला टॉवर पर चढ़ गई।

पति की दूसरी शादी की खबर से नाराज महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ी,

महिला को टॉवर पर देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए महिला को नीचे उतारा।

करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]