Search
Close this search box.

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महज एक अंक नहीं, विचारधारा का वाहक है: अमित शाह

Share this post

हमारा सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शीय और सर्व समावेशक होना चाहिए: अमित शाह

 

द स्वॉर्ड ऑफ़ इंडिया

लखनऊ । दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी ने 2 सितंबर से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरूवात की। जिसमें सबसे पहली सदस्यता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली। इस सदस्यता अभियान का लक्ष्य जहाँ एक तरफ साल 2014 की ही तरह भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनाना है।

साथ ही, इस अभियान का लक्ष्य सर्वस्पर्शीय और सर्व समावेशी है। जिसमें सर्वस्पर्शी का अर्थ है कि, देश का कोई भी बूथ चाहे किसी भी पहाड़, द्वीप या घने जंगल, बीहड़ में क्यों न मौजूद हो। वह अछूता न रहे। जबकि समावेशी का अर्थ है कि, देश का कोई भी नागरिक किसी भी जाति-धर्म-मजहब का भले क्यों न हो, उन्हें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है।

जो अपने सदस्यों और कार्यकर्ताओं को सिर्फ एक अंक नहीं समझती। भाजपा पार्टी का हर कार्यकर्ता जीवंत ईकाई है। हर कार्यकर्ता विचारधारा का वाहक है। यहाँ कार्यकर्ता कार्य-संस्कृति का पोषक है। जोकि सरकार और संगठन के बीच में एक कड़ी के रुप में भी कार्य करता है।

जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है। गौरतलब है कि, आज हमारे भारत देश में 1,500 से अधिक राजनीतिक पार्टियां मौजूद हैं। लेकिन कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद सदस्यता अभियान चलाता हो, सिवाए भारतीय जनता पार्टी के यह बात जग जाहिर है कि, एक समय भारतीय जनता पार्टी में सिर्फ दो सदस्य हुआ करते थे और आज का एक दौर है।

जब भाजपा पार्टी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और यही भाजपा के अनूठेपन की निशानी है। जिसने अपने संघर्ष के दिनों में अनेकों मुसीबतें, चुनौतियां झेली, अनेकों हार, अनेकों पराजय झेली। बावजूद इसके अपने संघर्ष को कभी थमने नहीं दिया।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल में जहाँ 60 करोड़ गरीबों को घर, बिजली, शौचालय, राशन, गैस और 5 लाख तक का मुफ्त आरोग्य मिला है। वहीं भाजपा सरकार में आज का भारत विकसित, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की कल्पना करता है।

क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रामीण विकास हो या शहरी, ऊर्जा हो या अंतरिक्ष, डिजिटलाईजेशन या इंफ्रा हर क्षेत्र में दमदार विकास हुआ है। इसी नेतृत्व ने देश में आंतरिक और वाह्य सुरक्षा को भी मजबूत किया है। जिसकी बादौलत आज देश हर रोज नई ऊचाइयां छूने में कामयाब हो पाया है।

इस सदस्यता अभियान के पूर्ण होने के बाद नया संगठन बनेगा और फिर एक बार भारत विजय-भाजपा विजय का अभियान शुरू होगा। इसलिए जरूरी है कि, हम सभी हर गाँव, हर घर, हर शहर, हर द्वीप, जंगल, पहाड़ जाकर भारतीय जनता पार्टी का विस्तार करें। ताकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महान भारत और विकसति भारत के स्वप्न को साकार कर सकें।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]