Search
Close this search box.

Agriculture Minister सुर्य प्रताप शाही ने लिया मासिक बैठक में भाग

Agriculture Minister

Share this post

देवरिया : Agriculture Minister सुर्य प्रताप शाही ने लिया मासिक बैठक में भाग . विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत नगर पंचायत तरकुलवा में भाजपा मंडल तरकुलवा की मासिक बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाग लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ‘सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता’ ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। शाही ने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार है।

बैठक में द्विजिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र किशोर कौशल, हेमंत पाठक, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी, भाजपा नेता डॉ विनय राव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती और नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा उपस्थित रहे।

Agriculture Minister

इसके अतिरिक्त, मंडल महामंत्री राम बहाल पटेल, धीरज मिश्रा तथा मंडल उपाध्यक्ष सरल यादव, राधेश्याम गुप्ता, देवी सिंह और सत्येंद्र गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।