Search
Close this search box.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला रिलीज डेट तय

Bhooth Bangla Release 2026

Share this post

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अब आधिकारिक रूप से 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, क्योंकि यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी शैली में पहली बार 14 साल बाद वापसी है। फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी स्टारकास्ट है।

अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसी दमदार कलाकार शामिल हैं। यह टीम पहले भी कई क्लासिक हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुकी है,

और अब ‘भूत बंगला’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को खूब हंसाने और डराने का वादा करती है। फिल्म के पोस्टर और मोशन पोस्टर के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा—
बंगले से एक खबर आई है!
15
मई 2026 को खुलेगा दरवाज़ा
सिनेमाघरों में मिलते हैं BhoothBangla”

 

Bhooth Bangla Release 2026

फिल्म की कहानी को आकाश ए. कौशिक ने लिखा है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन द्वारा तैयार किया गया है।

डायलॉग्स भी रोहन शंकर ने लिखे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के तहत प्रोड्यूस की गई है।

फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में भी की गई है, जिससे इसे शानदार विज़ुअल और लोकेशन वैरायटी मिली है। हॉरर और कॉमेडी का यह मिश्रण दर्शकों को बड़े पर्दे पर बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव देगा।

फिल्म की रिलीज़ डेट के ऐलान के बाद फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है। हॉरर-कॉमेडी का यह जॉनर प्रियदर्शन की फिल्मों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा है,

Bhooth Bangla Release 2026

और अक्षय कुमार के साथ उनकी यह वापसी दर्शकों को उम्मीद है कि इसे भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिलेगी। भूत बंगला 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह साल की सबसे बड़े मनोरंजन अनुभवों में से एक बनने की दिशा में अग्रसर है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]