सौरिख कन्नौज : Unknown Vehicle की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से पुलिस की सहायता से गंभीर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घायल को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया
जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव मझिगवां निवासी नागेंद्र पुत्र रामवीर उम्र लगभग 18 वर्ष गुरुवार को पिपरिया गांव निवासी अपनी बुआ के यहां से वापस अपने घर जा रहे थे

जैसे ही उनकी बाइक खड़नी चौराहे पर पहुंची थी कि तभी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई जिससे नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को राहगिरो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में नागेंद्र को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



