Search
Close this search box.

पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने पूर्व नेता को श्रद्धांजलि दी

पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने पूर्व नेता को श्रद्धांजलि दी

Share this post

सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पड़ाव स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर विधायक /नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु भी उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता सीतापुर ही नहीं अभी तो पूरे प्रदेश एवं देश की शान थे।

पार्टी उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकती।पार्टी को  जमीन से लेकर सत्ता तक  पहुंचाने का श्रेय उनको  जाता है। आज हम सब कार्यकर्ता उनको अपनी श्रद्धांजलि समर्पित कर रहे हैं।

और उनके बनाए संघर्षशील मार्ग पर चलकर कार्य कर रहे हैं। और जनता भी उनके बनाए कर्तव्य मार्ग को पसंद करके हम सबको आशीर्वाद दे रही है ।

पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने पूर्व नेता को श्रद्धांजलि दी

और पार्टी निरंतर उन्नति कर रही है इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा संजय मिश्रा विश्राम सागर राठौर गोविंद भारती नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, महेश शर्मा अमन विक्रम सिंह रामप्रसाद सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।