कन्नौज : Old Age Pension के लिए बदले नियम,आधार कार्ड अब अमान्य . राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आयु सत्यापन के नियमों में बदलाव किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब आधार कार्ड को आयु प्रमाण के रूप में मान्य नहीं माना जाएगा। इसके स्थान पर परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अथवा हाईस्कूल स्तर का शैक्षिक प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।
नगरीय क्षेत्र के जिन आवेदकों के पास ये अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं, वे राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड के साथ स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर या शैक्षिक प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। जिन आवेदनों में वैध आयु प्रमाण संलग्न नहीं हैं, उन्हें पोर्टल पर रिवर्ट किया जा रहा है

और इसकी सूचना एसएमएस से दी जा रही है। अधिकारियों ने आवेदकों से जल्द दस्तावेज अपलोड कर आवेदन पुनः सबमिट करने की अपील की है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



