आशीष सिंह
अहमदपुर, बाराबंकी । कांग्रेस नेताओं का विधानसभा घेराव प्रयास पुलिस ने किया विफल , बुधवार को अहमदपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर रामसनेही घाट क्षेत्र से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ की ओर रवाना हो रहे थे।
लेकिन जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने सख्ती बरतते हुए इन्हें टोल प्लाजा पर ही रोक दिया।
सुबह से ही अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह टोल प्लाजा पर पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। मौके पर थाना रामसनेही घाट के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी, टिकैतनगर थाना निरीक्षक रत्नेश पांडेय, अहमदपुर चौकी प्रभारी सौम्य कुमार जायसवाल, एसआई गौरव अवस्थी और कांस्टेबल शुभम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।
इस मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। यह अभियान सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया गया। पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।