कन्नौज : Samadhan Diwas में डीएम ने शिकायत निस्तारण के दिए निर्देश . तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में complainants की भारी भीड़ उमड़ी। तीनों तहसीलों सदर, तिर्वा और छिबरामऊ में कुल 430 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 39 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
तहसील सदर में 152 शिकायतों में 15, तिर्वा में 152 शिकायतों में 09 तथा छिबरामऊ में 126 शिकायतों में 15 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनता को राहत देने का माध्यम है।
भूमि विवाद, खतौनी, पट्टा, अवैध कब्जे और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों में तहसीलदार और लेखपाल विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत में मौके पर जाकर जांच करें, आवेदक से वार्ता करें तथा फोटो और गवाहों के हस्ताक्षर सहित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।
साथ ही जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को भी तेज करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान डीएम ने 19 संशोधित खतौनियों का वितरण किया।

वहीं खरीफ सीजन को देखते हुए 09 किसानों को निशुल्क मिनीकिट बीज भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को विभिन्न फसलों के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर विनोद कुमार, डॉ. स्वदेश गुप्ता, वैशाली समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



