कन्नौज : DM ने युविन पोर्टल के संबंध में की बैठक . जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में Collectorate गांधी सभागार में यूविन पोर्टल के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने यूविन पोर्टल पर वि0ख0 गुगरापुर की फीडिंग की प्रगति खराब पाए जाने पर पर displeasure व्यक्त करते हुए कहा कि यूविन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की फीडिंग शत-प्रतिशत होनी चाहिए।
उन्होनें कहा कि अगामी 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक एम0आर0 कैम्पेन चलाया जाएगा। उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद के सरकारी शिक्षण संस्थानों स्कूल, मदरसों आदि में कक्षा-1 से 5 तक के सभी बच्चों को एम0आर0 वैक्सीन की डोज से आच्छादित किया जाएगा।

उन्होनें निर्देश दिये कि इस संबधं में चिकित्सा विभाग माइक्रोप्लान तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराएं। इस अभियान के अन्तर्गत 16 से 27 फरवरी के मध्य प्रत्येक दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



