कानपुर : Do Saal की बच्ची सुरक्षित, जीआरपी टीम सम्मानित . जीआरपी के नौ कर्मियों को दो साल की बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया 23 फरवरी को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था।
बच्ची को भीख मंगवाने के उद्देश्य से अगवा किया गया था। जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टूंडला के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया।
सतर्कता और तकनीकी दक्षता के आधार पर मात्र तीन घंटे में बच्ची को बरामद कर लिया गया।अपहरणकर्ता जालौन निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसको लेकर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्रीप्रकाश डी (एडीजी जीआरपी) ने संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इनका हुआ सम्मान

पुलिस उपाधीक्षक दुष्यंत कुमार सिंह
प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह (कानपुर सेंट्रल)
उप निरीक्षक मोहित कुमार
कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह
कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार
कांस्टेबल दीपक यादव
थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य (टूंडला जीआरपी)
उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार
कांस्टेबल मनोज कुमार
एडीजी जीआरपी ने सभी कर्मियों की सराहना
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



