कन्नौज : District को स्वच्छ और हरित बनाने की कवायद तेज . जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जनपद को स्वच्छ, हरित और पर्यावरणीय रूप से सुदृढ़ बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। सड़कों के किनारे कूड़ा और सीएंडडी वेस्ट पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ‘एक नगर-एक सरोवर’योजना के तहत प्रत्येक नगर निकाय में एक सरोवर चिन्हित कर उसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट और पौधरोपण कराने को कहा। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया।
डीएम ने गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष अपशिष्ट का स्रोत स्तर पर पृथक्करण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वन विभाग को 20 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

सभी विभागों को 15 दिन के भीतर पौधरोपण स्थलों का चयन पूरा करने को कहा गया। बैठक में डीएफओ हेमंत सेठ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



