Search
Close this search box.

Surya Kumar Yadav की मूर्ति बनवा रहा है किसान लोकेंद्र साहू

Surya kumar Yadav

Share this post

छत्तीसगढ़ बालोद : Surya Kumar Yadav की मूर्ति बनवा रहा है किसान लोकेंद्र साहू  . छत्तीसगढ़ राज्य बालोद जिले में देवगहन गांव का किसान लोकेंद्र साहू भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव की प्रतिमा अपने धान फसल के 2 लाख रुपए खर्च कर बनवा रहे हैं।

मालूम हो कि किसान लोकेन्द्र साहू सूर्य कुमार यादव से उस समय प्रभावित हुए जब पहलगाम आतंकी हमला के समय उन्होंने एशिया कप टूर्नामेंट के अपने सारे मैच की फीस के रूपए पहलगाम आतंकी हमला में Martyr हुए लोगों के लिए दान कर दिए ,

किसान लोकेन्द्र साहू स्वयं क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं उन्होंने गांव के अपने सड़क किनारे खेत में 18 शहीदों की प्रतिमा बनवाई है, इसके लिए उन्होंने अपनी खेती की जमीन बेच दी थी और 10 लाख रुपए खर्च शहीदों की मूर्ति स्थापित कराने में कर दिया था।

लोकेंद्र साहू चाहते हैं कि सूर्य कुमार यादव उनके गांव पहुंचकर शहीदों की प्रतिमा का अनावरण करें ताकि युवा पीढ़ी और बच्चों में देशप्रेम की भावना जगे।

Surya kumar Yadav

लोकेंद्र साहू 8 साल पहले अपनी छोटी बेटी तान्या के जन्म की खुशी में भारतरत्न सचिन Tendulkar की मूर्ति बनवाया था जिसे गांव के खेल मैदान में चबूतरा बनाकर लगवाया गया है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]