कन्नौज : Farmers Day में किसानों ने उठाए बिजली, खाद और सिंचाई के मुद्दे . कृषि भवन स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में किसानों ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, खाद उपलब्धता और सहकारी समितियों की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, सहकारिता विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वैज्ञानिकों समेत लगभग 50 किसान मौजूद रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार ने किसानों को पराली न जलाने, फसल अवशेष खेत में मिलाने और दलहनी फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने धान की नर्सरी के लिए उपयुक्त स्थान चयन संबंधी जानकारी भी दी। जिला उद्यान अधिकारी सी.पी. अवस्थी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर 80 से 90 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सारिका मल्ल ने पशुओं के टीकाकरण और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए मुर्गी वितरण योजना के बारे में किसानों को जागरूक किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



