Search
Close this search box.

तेजी से बढ़ती आईकोनिक व्हाइट ने 10 मिलियन यूनिट पार किए

Iconic White Growth

Share this post

रांची : एबीडी की प्रमुख ब्रांड आईकोनिक व्हाइट ने वित्त वर्ष 2026 में 1 करोड़ (10 मिलियन) यूनिट का आंकड़ा पार करते हुए उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है,

जिसे कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल बताया है। कंपनी के अनुसार यह उपलब्धि बेहद कम समय में हासिल की गई है और यह ब्रांड की तेज़ रफ्तार ग्रोथ को दर्शाती है।

सितंबर 2022 में लॉन्च के बाद इसने सीमित बाजारों से शुरुआत की और धीरे-धीरे देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी उपस्थिति मजबूत की। शुरुआती वर्षों में कम बिक्री के बाद इसमें लगातार तेजी देखी गई और हर साल इसमें उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी ने कहा कि यह ब्रांड अब राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बना रहा है। एबीडी के प्रबंध निदेशक आलोक गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति, गुणवत्ता पर फोकस और उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी इसी तरह विस्तार और नवाचार पर जोर देती रहेगी। कंपनी के मुताबिक उत्पाद को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं,

Iconic White Growth

जिससे इसकी गुणवत्ता को वैश्विक मान्यता मिली है। इसके साथ ही विभिन्न बाजारों में उपभोक्ताओं की मांग लगातार बढ़ रही है और नए क्षेत्रों में विस्तार की संभावनाएं भी बनी हुई हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]