Search
Close this search box.

Jameen Vivad में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Land Dispute

Share this post

कन्नौज : Jameen Vivad में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा . तालग्राम थाना क्षेत्र के सिलुआपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।बताया गया कि ग्राम सितुआपुर स्थित एक बैनामाशुदा प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

आरोप है कि प्लाट पर निर्माण कार्य के लिए ईंट, मौरंग और गिट्टी डलवाई गई थी, लेकिन कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और निर्माण कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं।

मामले में गाली-गलौज और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। इसी विवाद और जमीन बिक्री के रुपये न मिलने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर पर चढ़ने के बाद उसने काफी देर तक हंगामा किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

Land Dispute

सूचना मिलने पर तालग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर चली बातचीत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।