Search
Close this search box.

भूजल सप्ताह अभियान में छात्राओं ने जल संरक्षण मॉडल से जीता सम्मान

Groundwater Week

Share this post

गुरसहायगंज कन्नौज : भूजल सप्ताह एवं कैच रेन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इसी क्रम में सरोजनी देवी आर्य बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) पर आधारित रचनात्मक मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत मॉडलों के मूल्यांकन के बाद कक्षा 9 की छात्रा रागिनी कौशल का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। उन्हें नगर पालिका परिषद की ओर से 1,000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं निशा कौशल, आनंदी कौशल, रत्ना, संजना, प्रतिज्ञा, कंचन कुशवाहा, रिचा, सेहजल और कनिष्का को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 500-500 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

Groundwater Week

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि जल बचाना केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत करती हैं और समाज में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]