हलधरमऊ गोंडा : Dr. Zahid Hussain स्मृति में आधुनिक कंप्यूटर संस्थान का शुभारंभ . ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में हलधरमऊ में एक नई पहल की गई है।
दरसगाह इस्लामी स्कूल परिसर में डॉ. ज़ाहिद हुसैन इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह संस्थान स्वर्गीय डॉ. ज़ाहिद हुसैन ख़ान की स्मृति को समर्पित है
और इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सूरज सिंह (पूर्व प्रत्याशी, सदर विधानसभा) और विशिष्ट अतिथि महफ़ूज़ ख़ान (पूर्व एमएलसी) ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।
इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार को समय की आवश्यकता बताया। संस्थान के डायरेक्टर मोहसिन ख़ान ने कहा कि डॉ. ज़ाहिद हुसैन ख़ान का सपना था कि गांवों के छात्र भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए संस्थान में कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वकार ख़ान, हाजी आमिर ख़ान, हाजी शाहबुद्दीन ख़ान, देवेंद्र सिंह, इब्राहीम ख़ान, अली अहमद ख़ान सहित अनेक गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक मौजूद रहे। समापन पर ख़ालिद अख़्तर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान को क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



