मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार हेतु स्टार प्रचारकों की सूची आज मुंबई कांग्रेस द्वारा जारी की गई है।
इस सूची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी रमेश चेन्निथला, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड़, प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी,
विधानसभा दल के नेता विजय वडेट्टीवार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान, राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे, तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज़हरुद्दीन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, विधान परिषद में गुटनेता सतेज उर्फ बंटी पाटील, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमित देशमुख,
डॉ. नितिन राउत, सुनील केदार, विधायक असलम शेख, विधायक अमीन पटेल, विधायक डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़, विधायक अशोक जगताप, पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, डॉ. अमरजीत सिंह मनहास, राष्ट्रीय सचिव एवं मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत, गणेशकुमार यादव, सूरजसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक मधु चव्हाण, अशोक जाधव,

चरणसिंह सप्रा, जेनेट डिसूज़ा, प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस, मोहसिन हैदर, अशरफ आज़मी, ट्यूलिप मिरांडा, मुंबई कांग्रेस युवा अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन, प्रद्युम यादव, निज़ामुद्दीन राइन, अवनीश सिंह और सुभाष भालेराव का समावेश है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




