पडरौना कुशीनगर : नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने रविवार को गोरखपुर स्थित श्री गोरक्षपीठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान नगर अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी योजनाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता बनाए रखना जनसेवकों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पूज्य महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




