लखनऊ : स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की गई।
इस बैठक में केरल प्रदेश अध्यक्ष मेनन पलाट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला से मुलाकात कर प्रदेश में संगठन की स्थिति और संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।
मेनन पलाट ने बताया कि केरल में युवाओं के बीच संगठन की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और सदस्यता अभियान के साथ-साथ जनजागरण कार्यक्रमों को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए नई योजनाओं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने संगठन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक सेवा से जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य है।

उन्होंने निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। बैठक में केरल सहित देशभर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीतियों पर सहमति बनी और इसे जल्द लागू करने का निर्णय लिया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



