बरेली : Phoenix United बरेली में जन्माष्टमी पर भक्ति, संगीत और नृत्य से सजी शाम . जन्माष्टमी के अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में भक्ति, संगीत और नृत्य से सजी एक खास शाम का आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में भजन जैमिंग और कृष्ण लीला डांस के माध्यम से श्रद्धालुओं और दर्शकों ने जन्माष्टमी के उत्सव का आनंद लिया।
इस खास आयोजन में श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के रंगों को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया। एस.आर. फ्यूज़न डांस ट्रूप की आकर्षक कृष्ण लीला नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सर्वज्ञ बैंड की भजन परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया।
इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “हमारा प्रयास हमेशा शहरवासियों को खरीदारी से आगे बढ़कर ऐसे अनुभव देना है,
जो लोगों को हमारी संस्कृति व परंपराओं से भी जोड़ें। हमें खुशी है कि बरेलीवासियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृष्ण भक्ति, संगीत एवं नृत्य से सजी इस यादगार शाम का आनंद लिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




