Search
Close this search box.

festivals’ में खलल डालने वालों पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’

Festival Security

Share this post

अहमदपुर बाराबंकी : festivals’ में खलल डालने वालों पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’. रमजान और होली जैसे संवेदनशील त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अहमदपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी मुस्तैदी का कड़ा संदेश दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाहबाजी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं, लेकिन यदि कोई शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।

Festival Security

जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस की विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है

और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

चौकी इंचार्ज संतोष मौर्य ने होलिका दहन और जुलूस से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन समितियों से आवश्यक जानकारी ली और सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक के उपरांत पुलिस बल ने अहमदपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया और स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Festival Security

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव सहित अहमदपुर, देवकली और राजा कटरा के गणमान्य नागरिकों के साथ कांस्टेबल सुजीत कुमार, तरुण कुमार एवं शुभम कुमार मौजूद रहे। इस बार त्योहारों में शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।