Search
Close this search box.

GM Car Service Center पर तरावीह में खत्म कुरान करीम

Ramadan 2026

Share this post

महराजगंज : GM Car Service Center पर तरावीह में खत्म कुरान करीम . के स्थानीय कस्बे के गबड़ुवा में स्थित जीएम कार सर्विस सेंटर पर रमजान मुबारक की दसवीं रात की तरावीह में कुरान खत्म हुआ।

इस मौके पर तरावीह इमाम हाफिज फरमान रजा ने कहा कि कुरान करीम कायनात की सबसे बड़ी दौलत और नेमत है। जमीन-आसमान में अल्लाह को सबसे प्यारी चीज कुरान करीम है। इसकी हिफाजत की जिम्मेदारी खुद अल्लाह ने ली है।

इसमें दुनिया-आखिरत की भलाई और हिदायत है। इसका पढ़ना भी इबादत, सुनना भी इबादत और देखना भी इबादत है। पिछली उम्मतों को इस्लाह के लिए जो मसाइल विभिन्न समयों में दिए गए थे, वे सब कुरान करीम में जमा कर दिए गए हैं।

तर्गीब व तहरीक के मकसद से खास सूरतों के खास फजाइल बयान किए गए हैं। नमाजों में इसकी तिलावत को इतना जरूरी किया गया है कि इसके बिना नमाज का वजूद ही कबूल नहीं।

चूंकि खैरात व बरकत का स्रोत कुरान करीम का नजूल इसी महीने में हुआ है, इसलिए इस महीने में कुरान खत्म करने को मसनून क़रार दिया गया। जो शख्स इस महीने में कुरान को खत्म करता है, तो वह सारी  बरकतों का वारिस हो जाता है।

खत्म कुरान के मकसद से ही तरावीह की मशरूअत अमल में आई, ताकि उम्मत नुजूल-ए-कुरान के मुकद्दस महीने में जोश-ओ-शौक के साथ कुरान पढ़ने या सुनने में मशगूल रहकर हर खैर व बरकत को अपनी झोली में समेट सके।

Ramadan 2026

इस मौके पर जीएम कार सर्विस सेंटर के डायरेक्टर नूर रजा कादरी, मैनेजर एजामुल हसन, इकबाल अहमद, लताफत अली, शौकत अली, शोएब अली, अब्दुल हसन, अइंजमानमल हसन, इमामुद्दीन, जमालुद्दीन, अंस, वसीउल्लाह, मुफ्ती फजले हक अहमद रजा, फरहान, अर्सल रजा, हाफिज कमालुद्दीन, हाफिज फरमान, इमामुल हसन, नवीदुल हसन, समद खान, अरबाज खान, शहबाज खान, सलामुद्दीन खान, कमाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।