Search
Close this search box.

सेंट मेरीज़ स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला सफल

St Mary’s Convent School Balrampur

Share this post

बलरामपुर : सेंट मेरीज़ कान्वेंट स्कूल, सर सैयद नगर (निबकौनी), बलरामपुर में 31 जनवरी 2026 को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं शैक्षिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.एल.के. पीजी कॉलेज,

बलरामपुर के अर्थशास्त्र विभाग के assistant प्रोफेसर डॉ. शिवानंद दुबे एवं मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृतिका तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट एवं रचनात्मक प्रदर्शनों की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संसाधन, स्वास्थ्य, तकनीकी नवाचार एवं दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

वहीं बाल मेले में लगाए गए रंग-बिरंगे स्टॉल, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियाँ बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में शहर भर से आए सैकड़ों गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

St Mary’s Convent School Balrampur

मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय के डायरेक्टर असलम खुर्शीद, अरशद खुर्शीद, प्रबंधक फहीम शाहिद एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर सना खान से भी बातचीत की, जिन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।