मोहम्मद शकील
बलरामपुर : जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन सीएमओ कार्यालय में किया गया।
बैठक में जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए एक रोस्टर तैयार किया गया, जिसमें प्रत्येक चिकित्सक को निर्धारित दिवसों में संबंधित चिकित्सा इकाइयों पर सेवा देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार (सीएचसी पचपेड़वा), डॉ. अरविंद कुमार (सीएचसी गैंसड़ी), डॉ. विकल्प मिश्रा (सीएचसी तुलसीपुर), डॉ. रजत शुक्ला (सीएचसी शिवपुरा), डॉ. जावेद अख्तर (पीएचसी बलरामपुर), डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी (सीएचसी श्रीदत्तगंज) और डॉ. संदीप कुमार (सीएचसी रेहरा बाजार) समेत कई चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देशित किया कि विशेषज्ञ सेवाओं में कोई बाधा न आए और जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों, इसके लिए सभी चिकित्सा इकाइयों में तालमेल से कार्य सुनिश्चित किया जाए।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




