Search
Close this search box.

Argon Entertainment की नई फिल्म ‘पापी’ में सामाजिक संदेश

Argon Entertainment Film

Share this post

Argon Entertainment की नई फिल्म पापी में अभिनेता शिव कुमार मिश्रा एक नए और अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह फिल्म आत्महत्या रोकने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

निर्माता आर्गन इंटरटेनमेंट के तहत तैयार हो रही इस फिल्म की कहानी सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का भी संतुलन रखेगी। फिल्म के लेखक और निर्देशक स्वदेश मिश्रा हैं,

जिनका मकसद दर्शकों तक एक संवेदनशील मुद्दे को मजबूती से पहुंचाना है। इस परियोजना में कृष्णा गुप्ता कार्यकारी निर्माता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं,

जबकि धीरज सिंह राजपूत इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर हैं। साथ ही बी जी एम रीतेश गुजराती ने भी फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “पापी” की शूटिंग और प्रोडक्शन की तैयारियाँ जोरों पर हैं

Argon Entertainment Film

और टीम का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाएगी। फिल्म के माध्यम से समाज में बढ़ती मानसिक अस्थिरता और आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा मिलेगा।

आर्गन इंटरटेनमेंट की इस नई पेशकश से उम्मीद की जा रही है कि यह न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि सामाजिक रूप से भी एक प्रभावशाली संदेश देगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]