Search
Close this search box.

Soochana Nideshaalay में नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम

Information Department Updates

Share this post

लखनऊ : Soochana Nideshaalay में नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम . सूचना विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने को सूचना निदेशालय के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वे प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Information Department Updates

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जन-जन तक सही जानकारी पहुंचाकर शासन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाते हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में श्री कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), श्री निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष), श्री शशांक शेखर शुक्ल (उपाध्यक्ष), श्री राज कुमार (महामंत्री), श्री बज मोहन पांडेय (संयुक्त मंत्री),

श्री शुभम चौहान (संगठन मंत्री), श्री शिव शंकर पांडेय (प्रचार मंत्री), मो0 सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष), उमेश कुमार (ऑडिटर), आनन्दज (सदस्य), राजेश कुमार भारती (सदस्य), पंकज यादव (सदस्य), प्रवीन दुबे (सदस्य), राशि सक्सेना (सदस्य) एवं पंकज पाल (सदस्य) शामिल रहे।

Information Department Updates

कार्यकारिणी की ओर से श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य के रूप में नामित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में अपर निदेशक सूचना श्री अरविंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक श्री सतीश चंद्र भारती सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।