Search
Close this search box.

Lucknowमें टाटा हिताची डीलर अधीची इंफ्रा का अत्याधुनिक सेंटर

Tata Hitachi Dealership

Share this post

लखनऊ : 04 फरवरी, 2026 – टाटा हिताची की ऑथराइज़्ड डीलरशिप अधीची इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज लखनऊ में अपने अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड सेंटर का उद्घाटन किया।

यहां सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और मशीन की देखभाल सभी सुविधाएं हैं। इस केंद्र का उद्घाटन टाटा हिताची के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंह ने किया और यहां ग्राहकों को एक साथ सभी सुविधाएं मिलेंगी। सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स अधिक आसानी से मिलेंगे।

यह केंद्र ऐसी जगह है जहां से पूरे इलाके में टाटा हिताची की मौजूदगी और सेवा सुलभता बढ़ेगी। श्री संदीप सिंह ने बताया, ‘‘टाटा हिताची ग्राहकों को समय पर, सबसे बेहतरीन सर्विस और पार्ट्स देने में विश्वास रखती है

और इसके लिए प्रतिबद्ध है। नया इंटीग्रेटेड सेंटर हमारी यह प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इस सेंटर के साथ हम ग्राहकों तक तेज़ी से पहुंचने और यह भरोसा देने की क्षमता बढ़ा रहे हैं

Tata Hitachi Dealership

ताकि जब भी जरूरत पड़े उनकी मशीनों का पूरा ध्यान रखा जाए।’यह केंद्र फरुखाबाद, हिंद नगर, लखनऊ में है जहां स्ट्रक्चरल वेल्डिंग, इंजन की मरम्मत और हाइड्रोलिक मेंटेनेंस सहित मशीन को पूरा ओवरहॉल करने की सुविधा है।

इसके अलावा यहां रीमैन्युफैक्चर्ड एग्रीगेट्स और नए पार्ट्स की इन्वेंट्री मौजूद होगी ताकि रिप्लेसमेंट तुरंत हो जाए और ग्राहकों के लिए डाउनटाइम कम से कम हो।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]