Search
Close this search box.

प्रभारी निरीक्षक ने किशोरियों को साइबर सुरक्षा के टिप्स दिए।

Cyber Safety Awareness

Share this post

मसौली बाराबंकी : किशोरियों को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना मसौली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने साइबर अपराधों से बचाव सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने किशोरियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में वात्सल्य संस्था की ओर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आलोक सिंह, कमलेश, शोभिका मिश्रा, मंजू लता शर्मा एवं सीमा वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।

संस्था के प्रतिनिधियों ने किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

Cyber Safety Awareness

कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और हर परिस्थिति में सजग एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]