Search
Close this search box.

नगर पालिका ने पुस्तकालय में बच्चों संग मनाया तिरंगा पर्व

Padrauna Kushinagar news

Share this post

पडरौना कुशीनगर : नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी पुस्तकालय में बच्चों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम ने पुस्तकालय परिसर को देशभक्ति की भावना और उत्साह से भर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने स्वयं बच्चों से संवाद करते हुए तिरंगे का महत्व समझाया।

उन्होंने तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे के प्रतीकों की जानकारी देते हुए बताया कि यह ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है।

अध्यक्ष ने बच्चों से आग्रह किया कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनें और अपने परिवार, मित्रों व पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ झंडा लगाना नहीं, बल्कि देश के प्रति गर्व और एकता की भावना को जगाना है।

इस अवसर पर पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को तिरंगे भेंट किए गए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय” और वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण को गूंजा दिया।

देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कई बच्चों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाए, जो उनके लिए यह पल स्मृति बन गया।

Padrauna Kushinagar news

पुस्तकालय संचालक निशा गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं अनामिका, संजना मिश्रा, नेहा जायसवाल, दिशा जायसवाल, अर्चना विश्वकर्मा, अक्षय वर्मा, अनुराग चंद्र, नीतीश शुक्ला, दीपक खरवार व राहुल भारती सभी ने इस पहल को राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]