Search
Close this search box.

Jana Nayagan रिलीज होते ही विजय फैंस में छाया जबरदस्त उत्साह

Jana Nayagan

Share this post

अभिनेता से नेता बने विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में दस्तक देते ही सुर्खियों में आ गई। फिल्म की रिलीज को लेकर तमिलनाडु के कई शहरों में प्रशंसकों ने इसे किसी त्योहार की तरह मनाया और थिएटरों के बाहर जश्न का माहौल नजर आया।

विजय के प्रशंसकों और उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके से जुड़े समर्थकों ने फिल्म के पहले शो को खास बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए।

चेन्नई समेत कई स्थानों पर सिनेमाघरों को सजाया गया, जहां फैंस ने ढोल-नगाड़ों, गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फिल्म का स्वागत किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कई थिएटरों में विजय के बड़े कटआउट लगाए गए और प्रशंसकों ने आतिशी अंदाज में अपने पसंदीदा अभिनेता का स्वागत किया।

जन नायकन’ की रिलीज पर तमिलनाडु में दिखा विजय क्रेज

Jana Nayagan

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में विजय के शामिल होने की भी चर्चा रही। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं।

इसे विजय के अभिनय करियर की अंतिम फिल्मों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि वह अब सक्रिय राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। प्रशंसक इसे विजय के सिनेमा सफर का यादगार अध्याय बता रहे हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]