सीतापुर : Union Budget 2026 का सजीव टेलीविजन प्रसारण आयोजित . केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2026 का केंद्रीय बजट संसद में रखा गया। बजट राष्ट्र कल्याण और देश में निवास कर रहे सभी वर्गों को ध्यान में रखकर राष्ट्रसमर्पित किया गया है।
उक्त बजट का टेलीविजन के माध्यम से सजीव प्रसारण स्थानीय नेहरू हाल में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री/विधायक सदर राकेश राठौर गुरु उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को विस्तार से सुना गया।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी 40 मंडलों में बजट का संजीव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु ने बजट को सभी के लिए हितकारी बताया जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रस्तुत बजट में देश के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है
किसानों के लिए लाई गई योजनाओं से किसानों की आय में वृद्धि होगी तो वही कैंसर जैसी घातक बीमारियों की आवश्यक दवाईयों को सस्ता किया गया है
जिससे रोगी और उसके घर वालों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि विदेश में पढ़ रहे शिक्षार्थियों को भी टैक्स में विशेष सुविधा दी गई है

जिससे हमारे देश का भविष्य विदेशों में भी अपने हुनर को चमकाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रोहित सिंह सहसंयोजक जया सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, राहुलजयसवाल, विश्राम सागर राठौर, खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, श्वेतांशु बाजपेई नगर अध्यक्ष द्वय पंकज पांडे, राजन गुप्ता सहित ललित श्रीवास्तव , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नमिद्र अवस्थी संजय मिश्रा, जितेंद्र मेहोत्रा रामजीवन जायसवाल विष्णु मौर्य प्रखर जायसवाल सहित क्षेत्रीय किसान व्यापारी व छात्र व जन सामान्य उपस्थित रहे सभी ने प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी बताया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



