Search
Close this search box.

वार्डवासियों को मिली नई सुविधा, सार्वजनिक स्थल पर लगी कुर्सियां

Ward Development

Share this post

कुशीनगर : नगर पंचायत मथौली के वार्ड संख्या-1 भीमराव अंबेडकर नगर में स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थान पर बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां स्थापित कराई गईं।

इस पहल से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद आर्य ने कहा कि जनता की सुविधा और उनकी समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों का पहला दायित्व है।

उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को गति मिल रही है। भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते रहेंगे।

अदालत प्रसाद आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के समग्र विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नगरों का आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है

Ward Development

और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की व्यवस्था होने से बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]