रामसनेहीघाट बाराबंकी : असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के पठकन पुरवा (पूरे पाठक) मजरे धनौली खास गांव में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई।
कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौतों से गांव में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों के मुताबिक, 64 वर्षीय सालिकराम कश्यप बुधवार रात घर के पास टीन शेड के नीचे सो रहे थे। रात में अचानक कच्ची दीवार टीन शेड पर भरभराकर गिर गई।
मलबे में दबने से सालिकराम की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
दूसरी घटना में करीब 60 वर्षीय रम्पता पत्नी झगडू का शव गुरुवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बहू आरती ने पीछे से अंदर झांका तो शव दिखाई दिया।
उसकी चीख सुनकर ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रम्पता की मौत प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रही है।
शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





