Search
Close this search box.

भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली’ से जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी स्कूल किट

Digital Payments India

Share this post

रांची : भीम पेमेंट्स ऐप ने अपने ‘मीठी दिवाली 2026’ अभियान के तीसरे संस्करण के तहत सामाजिक संस्था गूंज के साथ साझेदारी की है।

19 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत ऐप पर उपयोगकर्ता के हर सातवें लेनदेन पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल किट उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।

एनपीसीआई भीम द्वारा विकसित इस स्वदेशी भुगतान ऐप की पहल का उद्देश्य रोजमर्रा के डिजिटल भुगतानों को बच्चों की शिक्षा से जोड़ना और उन्हें पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करना है।

गूंज एक सामाजिक एवं विकास संगठन है, जो देशभर में शिक्षा, सामुदायिक विकास और आपदा राहत के क्षेत्र में काम करता है।

इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपने रोजमर्रा के भुगतानों के लिए भीम ऐप का इस्तेमाल करने और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एनपीसीआई भीम के कारोबार प्रमुख गौरव कोचर ने कहा कि दिवाली की असली खुशी दूसरों के जीवन में खुशियां लाने में है।

‘मीठी दिवाली 2026’ के जरिए डिजिटल भुगतान जैसी सामान्य गतिविधि को बच्चों की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,

ताकि हर बच्चे को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। गूंज के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक अंशु गुप्ता ने कहा कि भीम ऐप के साथ यह साझेदारी रोजमर्रा की तकनीक को जागरूक नागरिकों की भागीदारी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Digital Payments India

उन्होंने नियमित लेनदेन को जरूरतमंद बच्चों के लिए वास्तविक सहायता में बदलने की पहल की सराहना की। वहीं, सोचीयर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेहुल गुप्ता ने कहा कि त्योहारों की खुशी दूसरों के साथ खुशियां साझा करने से पूरी होती है।

उनके अनुसार, डिजिटल लेनदेन जैसी रोजमर्रा की गतिविधि को सामाजिक योगदान का माध्यम बनाया जा सकता है।

‘मीठी दिवाली 2026’ के माध्यम से भीम ऐप अपनी वार्षिक उत्सवी पहल को आगे बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य त्योहारों के मौसम से आगे भी बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग उपलब्ध कराना है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]