Search
Close this search box.

राष्ट्रीय महामंत्री ने महेंद्र सिंह तोमर को बनाया कानपुर मंडल अध्यक्ष

Share this post

कानपुर । राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजावत राजू एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह तोमर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।

वही दूसरी ओर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई हैं वह उसे बाखूबी निभाते हुए संगठन का विस्तार करते हुए समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करेगे। वही जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि महेंद्र सिंह तोमर के मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को अत्यधिक बल मिला है।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर को पद की गरिमा बनाए रखने ईमानदारी व निष्पक्षता से काम करने और हर हाल में देश एवं संगठन की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत एड पंकज राजावत पंकज तोमर मनबोधन सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]