सीतापुर लेखराज : विकासखंड परसेंडी की अमौरा मोती सिंह ग्राम पंचायत में खेतों को जाने वाला एक महत्वपूर्ण रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह मार्ग कई अन्य रास्तों को जोड़ता है जैसे हथिया गाज़ीपुर, विक्रमपुर धिमोरा आदि को जोड़ता है और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का एक प्रमुख विकल्प है।
ग्रामीण इसे यात्रा को सरल और समय बचाने वाला मानते हैं। क्षतिग्रस्त होने के कारण रास्ते में गहरे गड्ढे और कीचड़ भर गया है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

ग्रामवासी संदीप,छाश्रपाल मुलायम हबीब बब्लू और दीपेंद्र कुमार शैलेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की अपील की है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




