Search
Close this search box.

ग्राम सभा में कोटेदार चयन को लेकर हंगामा ग्राम प्रधान पर मनमानी के आरोप

ग्राम सभा में कोटेदार चयन को लेकर हंगामा

Share this post

खड्डा कुशीनगर : विकास खंड खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर में कोटे की दुकान के चयन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। आरोप है

कि प्रधान ने नियमों की अनदेखी करते हुए अपनी बहू सीमा पत्नी हरिन्दर के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश की और फर्जी तरीके से नाम परिवर्तन कराकर प्रक्रिया को भटकाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा में कोटेदार चयन के लिए 17 अक्टूबर 2025 को मतदान कराया गया था, लेकिन मतों की संख्या पूरी न होने के कारण 5 दिसम्बर 2025 को पुनः चुनाव आयोजित किया गया। ग्रामीणों का कहना है

कि दोनों ही चरणों में प्रधान की बहू को बहुमत न मिलने पर प्रधान द्वारा परिणाम को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए दबाव बनाया गया और गुपचुप तरीके से फर्जी चयन कराए जाने की कोशिश की गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रचार के दौरान बीडीसी, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर लाभ का लालच देकर वोटरों को प्रभावित किया गया। इससे गांव की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों में नाराजगी बढ़ गई है।

ग्राम सभा में कोटेदार चयन को लेकर हंगामा

कमलावती, शीला, अमृता, मालती, सुनैना, दुर्गा, गोविन्द, रीमा सहित कई समूह सदस्यों ने खुलकर विरोध जताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने सहायक खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि चयन प्रक्रिया को रद्द कर पुनः बैंक/प्रशासनिक निगरानी में पारदर्शी चुनाव कराया जाए, ताकि सही उम्मीदवार का चयन हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव ही गांव में कोटेदार चयन पर बना विवाद समाप्त कर सकता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]