कुशीनगर : पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवशरण सिंह के नव प्रतिष्ठान रायल फिटनेस जोन का कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि व कुशीनगर जिला पंचायत की अध्यक्षत सावित्री जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना शिवकुमारी देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डा० वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डा० देव शरण सिंह की माता द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया ।
इस अवसर पर अतिथियों ने डा० देवशरण सिंह द्वारा कराए गए इस कार्य की सराहना की और कहा कि महानगरों जैसी सुविधाएं वाले जीम खुलने से अब और बेहतर स्वास्थ्य होगा ।
अतिथियों ने नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दिया और आशा किया कि यह संस्थान क्षेत्र के स्वास्थ्य, विकास और जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और Continuous उन्नति व सफलता के पथ पर अग्रसर रहेगा ।

इस अवसर पर बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सुप्रसिद्ध होमियोपैथीक चिकित्सक डा० अरूण कुमार गौतम, डा० संदीप अरूण श्रीवास्तव, डा० श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव, हिरो एजेंसी के Owner व जाने-माने विजनेशमैन अजय गुप्ता, भाजपा नेता व समाजसेवी संतोष जायसवाल, डा० वैभव गौतम, भाजपा युवा नेता नीरज सिंह बिट्टू, इन्द्रजीत जायसवाल, मन्नू सिंह चंदेल, रूपाली श्रीवास्तव आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम के अंत में डा० देव शरण सिंह ने कहा कि युवाओं की मांग पर रायल फिटनेस जोन का शुभारंभ किया गया है जहां अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में जीम सुविधा मिलेगा ।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




