कुशीनगर : विशाल हिंदू सम्मेलन का शोभायात्रा पडरौना के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान से पूरे नगर में झाकी निकाल कर भ्रमण कर समस्त हिंदू समाज को संगठित कर जागरूक किया गया।
संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका और समाज में परिवर्तन लाने के तरीकों पर मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख दीपेन्द्र ने विचार साझा किए।
संघ की 100 वर्ष की यात्रा एवं भविष्य की दिशा विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर. एस. एस.) द्वारा आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में संबोधित करते हुए उन्होंने संघ के उद्देश्य और समाज में समरसता के महत्व पर बात की।
उन्होंने कहा कि संघ किसी को विरोधी नहीं मानता, बल्कि वह सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने भारतीय इतिहास के कई बलिदानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमें उन बलिदानों पर गर्व करना चाहिए जो देश और समाज के लिए दिए गए थे।
साथ ही, उन्होंने विभाजन के समय के संघर्षों को याद करते हुए भारत सरकार द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के निर्णय की सराहना की।
दीपेन्द्र ने संघ की स्थापना के उद्देश्य पर बात करते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने यह महसूस किया कि केवल ब्रिटिश शासन का अंत ही स्वतंत्रता नहीं है बल्कि भारतीय समाज को सशक्त और संगठित करना भी आवश्यक है।
इस उद्देश्य के तहत संघ की स्थापना की गई। इसके बाद उन्होंने समाज में बदलाव लाने के लिए संघ द्वारा प्रस्तुत पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
इनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यों को बढ़ावा देने की बात की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ सुनीता पांडेय ने संघ के शताब्दी वर्ष के इस आयोजन की महत्ता को रेखांकित किया।
उन्होंने संघ के समाज जागरण के कार्यों को सराहा और कहा कि यह गोष्ठी समाज के प्रति जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई और समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने झांकी निकाल कर शोभायात्रा को मनोरंजक बनाया । संत लालजी बाबा ने हिंदू सम्मेलन का प्रतिनिधित्व किया। विशिष्ट वक्ता डॉ ममतामणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक अभय, प्रांत गौ सह सेवा प्रमुख अधिवक्ता फूलबदन, विभाग सह कार्यवाह रवि कृति, जिला कार्यवाह पंकज मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर सेवा प्रमुख पडरौना डॉ धनंजय मिश्र, पडरौना के सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय,
रामकोला विधायक विनय गौड़, पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, पडरौना नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी, महिला नेत्री नूतन दूबे, सह जिला कार्यवाह अजीत व प्रहलाद, पडरौना नगर कार्यवाह दीनानाथ, सह नगर कार्यवाह रामाश्रय, विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी,
हिंदू जागरण मंच प्रभारी रवि सिंह व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ निलेश मिश्र, यू.एन.पी.जी कॉलेज प्राचार्या ममतामणि त्रिपाठी, सुनीता पांडे, मीनू जिंदल, जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष दुबे, जिला धर्म जागरण प्रमुख कृष्ण कुमार पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला, अधिवक्ता अनिल ठाकुर, महामंत्री संतोष यादव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी मिश्र एवं समस्त हिंदू विचार परिवार कई अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में मौजूद रह कर शोभायात्रा फसल बनाया। संचालन जिला सेवा प्रमुख धनंजय त्रिपाठी ने किया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




