Search
Close this search box.

असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय मजदूर परिचर्चा बैठक संपन्न

असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय मजदूर परिचर्चा बैठक संपन्न

Share this post

कुशीनगर :असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश के सदस्यों का एक जिलास्तरीय बैठक का आयोजन स्वर्गीय रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल कुबेरस्थान के सभागार में किया गया जिसमें विभिन्न ब्लॉक से आए 96 श्रमिकों ने भागीदारी किया।

बैठक असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अछैवर पासवान की अध्यक्षता में तथा संचालन रामवृक्ष गिरि के द्वारा किया गया।

बैठक में खेतिहर, निर्माण, ईंट भट्ठा और सफाई मजदूरों के साथ विभिन्न असंगठित मजदूरों के रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय और वैकल्पिक रोजगार के अवसर तथा उनके पालियों की शिक्षा स्वास्थ्य और विभिन्न सरकारी योजनाओं तक पहुंच पर चर्चा किया गया।

असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय मजदूर परिचर्चा बैठक संपन्न

यूनियन के पदाधिकारी विश्वनाथ यादव ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी का न मिलना और नियमित रोजगार की निश्चितता न हों बड़ी समस्या है जिसपर सरकार को ध्यान रखना है।

हरदेव प्रजापति ने कहा कि गांव में विभिन्न सरकारी योजनाओं तक मजदूरों की पहुंच नहीं हो पा रही है। मनीष प्रसाद ने कहा कि असंगठित मजदूरों को अधिक से अधिक आप आ श्रम पंजीयन कराकर और यूनियन के साथ नियमित जुड़ कर अपने अधिकारों के संदर्भ में जानकारी लेते रहने की आवश्यकता है।

यूनियन के अध्यक्ष अछैवर पासवान ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 5000 यूनियन के सदस्यों को यूनियन से जोड़ने की योजना बनाई गई है। यह सदस्यता अभियान पूरे जिले में गांव गांव चलेगा।

सीमा देवी, राजू प्रसाद, दुर्गा देवी, रामबहल सिंह, दिनेश प्रसाद, मनिता देवी, ज्ञानचंद, ओमप्रकाश शर्मा, गीता देवी, सुरेश भारती, विनोद प्रसाद आदि नेq संबोधित किया।

असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय मजदूर परिचर्चा बैठक संपन्न

बैठक में सर्व सम्मति से मजदूरों तय किया कि

  1. प्रत्येक गांव में 15 दिनों के अंदर बैठक के माध्यम से आवश्यक और मूलभूत समस्याओं को लिखकर संबंधित गांव, ब्लॉक तहसील और जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा ।
  2. समस्या समाधान नहीं होने पर पुनः अधिकारियों और जिम्मेदारों को नोटिस दिया जाएगा।
  3. पुनः समस्या समाधान नहीं होने पर विभिन्न स्तरों पर धरना रैली और प्रदर्शन किया जाएगा।
  4. यूनियन के विस्तार के लिए लगातार बैठक और सदस्यता बढ़ाना जारी रहेगा।
  5. जिले के प्रत्येक गांव और ब्लॉक से यूनियन की सदस्यता बढाई जाएगी।
  6. गांव और जिला स्तर के श्रमिक समस्याओं को अन्य स्तरों पर उठाया जाएगा।
  7. श्रमिक परिवार अपने बच्चों को स्कूल नियमित और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निगरानी रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया।
theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]