Search
Close this search box.

रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

Share this post

कुशीनगर : किसानो के मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय लोकदल कुशीनगर जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंअर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं द्वारा कसया सिंचाई विभाग के डाक-बंगला परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूम धाम से मनाई गईं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह को किसानो का मसीहा बताया देश और किसानो के हित में किए गए

उनके कार्यों एवं उपलब्धियों को सांझा किए पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए किसान नेता सिया शरण पान्डेय ने कहा कि चौधरी साहब का सपना पूरा करने के लिए सरकार को स्वामीनाथन का रिपोर्ट लागू करना होगा तभी किसानों का भला होगा सभी ने चौधरी चरण सिंह के बताये मार्ग पर चलने और उनका अनुसरण कर अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेश शाही गणेश प्रसाद चन्द्र प्रकाश दुबे कुलदीप कुमार हरि कशेरा भगवान दयाल विश्वकर्मा मिडिया प्रभारी निजामी साहब अरविंद सिंह भोला प्रसाद रविन्द्र पान्डेय विशेश्वर निगम आदि उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]