कुशीनगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद हाटा में कराए गए/कराए जा रहे कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत के दृष्टिगत जांच समिति का गठन किया गया है।
यह शिकायत उगेश कुमार सिंह पुत्र मदन सिंह, वार्ड संख्या–23, नगर पालिका परिषद हाटा, जनपद कुशीनगर द्वारा दिनांक 03.12.2025 को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के माध्यम से की गई थी,
जिसमें नगर पालिका परिषद हाटा के कार्यों से संबंधित कुल 11 बिंदुओं पर अनियमितता का उल्लेख किया गया है। उक्त शिकायत के परीक्षण एवं तथ्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड हाटा एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण) कुशीनगर को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि गठित जांच समिति अभिलेखीय परीक्षण के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित पत्रावलियों की विधिवत जांच करेगी तथा अपनी संयुक्त आख्या एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगी।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर निकायों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




