Search
Close this search box.

तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Share this post

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर खड्डा विकास खण्ड के बरवारतनपुर स्थित जयनाथ राव इंटरमीडियट कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति व सामाजिक संदेशों से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक संजय राव रहे।

तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

अध्यक्षता सुनील पाण्डेय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अजित कुमार यादव उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में प्रशिक्षक राहुल गोंड, अभिषेक एवं उपेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपने संबोधन में अतिथियों ने स्काउट गाइड गतिविधियों को अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का उत्कृष्ट माध्यम बताया तथा छात्र-छात्राओं से जीवन में इन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय गोंड ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]