Search
Close this search box.

खुशाला पुरवा में परमिट की आड़ में हरे भरे पेड़ों का हुआ कटन

खुशाला पुरवा में परमिट की आड़ में हरे भरे पेड़ों का हुआ कटन

Share this post

सीतापुर लेखराज : जनपद के थाना कमालपुर में वन विभाग व पुलिस कि मिली भगत से इन दिनों क्षेत्र में जमकर परमिट की आड़ में हरे भरे पेड़ों का कटान हो रहा है।

पेड़ों के कटान के दौरान लकड़कट्टे सांठगांठ कर घटना को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हरियाली का सफाया होने से पर्यावरण को काफी प्रभाव पड़ रहा है। सरकार हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार पदों पर जोर दे रहा है।

प्रत्येक वर्ष सरकारी विभागों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। सामाजिक वानिकी पर जंगल के बाहर पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होती है।

इसके बावजूद खुशाला पुरवा वन रेंज सिधौली क्षेत्र में जमकर हरे-भरे पेड़ों पर लकड़कट्टे हरे भरे पेड़ो पर आरा चला रहे हैं। गुरुवार को सिधौली क्षेत्र के गांव खुशाल पुरवा में उद्यान और सामाजिक वानिकी मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों के कटान का परमिट जारी कर दिया गया।

सुबह पेड़ों पर आरा चलने की सूचना पर गांव के कई लोग पहुंच गए। लोगों ने पेड़ों के काटने पर विभागीय मिलीभगत होने की बात कही है। सूत्रों से मिली जानकारी कि वन माली जयबिन्द यादव कि  साठगांठ के चलते कई लकड़कट्टों से संपर्क होने के बाद मिली भगत से हरियाली का खात्मा किया जा रहा है

खुशाला पुरवा में परमिट की आड़ में हरे भरे पेड़ों का हुआ कटन

और पेड़ों को काटकर पेड़ों के पत्ते एवं पेड़ों की जड़ों को तानों से ढक दिया गया इस सम्बन्ध में सिधौली रेंजर ने बताया कि गुलार के 12 पेड़ों का परमिट जारी किया गया है लेकिन ज्यादा पेड़ कटने की जांच की जाएगी सबसे बड़ी बात यह है की बिना टीपी के परमिट जारी हुआ तो कैसे हुआ

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]