Search
Close this search box.

अटल स्मृति सम्मेलन हुआ आयोजित, हजारों लोग शामिल

अटल स्मृति सम्मेलन हुआ आयोजित, हजारों लोग शामिल

Share this post

कसया कुशीनगर : गुरुवार को कसया के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशीनगर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।

इस दौरान सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक,विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह भी शामिल हुए।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि अटल जी का देश के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा, सुशासन और पारदर्शिता को राजनीति का आधार बनाया।

उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों ने भारत को मजबूत और Self-reliance बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चाहे सड़क निर्माण हो, आधारभूत ढांचे का विकास हो या फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान हो हर क्षेत्र में अटल जी की सोच साफ दिखाई देती है।

सम्मेलन को सांसद विजय दुबे,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक अनिल प्रताप राव ने किया।

अटल स्मृति सम्मेलन हुआ आयोजित, हजारों लोग शामिल

इस अवसर पर राधेश्याम गोंड,सन्तोष दत्त राय, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल,दिवाकर मणि त्रिपाठी, विश्वरंजन कुमार आनन्द,चन्द्र प्रभा पाण्डेय, सुधीर राव, अमित पाण्डेय,अशोक पाण्डेय, डॉ टीएन राव, डॉ छेदी शर्मा, आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा,किन्नरेश चौबे, बच्चा सिंह, राजेश राव सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]